फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर में खुला डाकघर पोसपोर्ट सेवा केंद्र

श्रीनगर में खुला डाकघर पोसपोर्ट सेवा केंद्र

Thu, 17 May 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में खुला डाकघर पोसपोर्ट सेवा केंद्र
श्रीनगर। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। डाकघर खुलने से पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डाकघर का शुभारंभ करते हुए राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केंद्र के पहले आवेदक अंजन बहुगुणा को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले पासपोर्ट बनाने में 10 हजार रुपये तक खर्च आता था और पासपोर्ट दफ्तर के कई चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल विनय तिवाड़ी ने बताया कि पासपोर्ट विभाग और डाक विभाग के साथ मिलकर पूरे देश भर में 251 सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। डाक विभाग ने निर्णय लिया है, कि डाकघरों को जन सेवा केंद्र के रुप में विकसित किया जाए। इसके तहत 214 आधार पंजीकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। अब तक 150 केंद्रों में पंजीकरण शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि हर 50 किमी में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। अल्मोड़ा, काठगोदाम, नैनीताल, रुद्रपुर व रुड़की के बाद अब छठवां केंद्र श्रीनगर में शुरू हो गया है। कार्यक्रम का संचालन कमलेंद्र डंगवाल ने किया। इस अवसर पर हयात सिंह झिंक्वाण, जितेंद्र रावत, विकास कुकरेती, नीरज रतूड़ी, धन सिंह राणा, आनंद सिंह रावत और विकास बडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

>>>
मांगों के लिए विभिन्न संगठनों ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रगतिशील जन मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने श्रीनगर पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रजम संयुक्त चिकित्सालय, एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण और शुद्ध पेयजल उपलब्ध की मांग कर रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी ओर ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय अध्यक्ष जीवन प्रकाश एवं संगठन सचिव आशीष पोखरियाल ने भी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने की मांग की है। इस मौके पर उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की ओर से औद्योगिक श्रम न्यायालय के आदेश को लागू करने की भी मांग की गई। वहीं संघ के मंडलीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद भट्ट ने निगम में समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने के साथ ही लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मियों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed