{"_id":"5afdb4b74f1c1beb408b6025","slug":"15265763073-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होटल की रसोई में मिला शिक्षक का सड़ा गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होटल की रसोई में मिला शिक्षक का सड़ा गला शव
Updated Thu, 17 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। कई दिनों से बंद एक होटल की रसाई में बृहस्पतिवार को शिक्षक का शव मिला। शव की पहचान जूनियर हाईस्कूल कुलिंग में तैनात शिक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक कई दिनों से मेडिकल पर था।
देवाल में संचालित एक होटल स्वामी देवसारी गांव में आयोजित विवाह समारोह में गया था। इस कारण उसका होटल 11 मई से बंद था। बृहस्पतिवार को आसपास के लोगों को होटल से बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और अंदर जाकर देखा तो वहां एक शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। शव से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त पुरुषोत्तम गुसाईं (50) छिनका गांव चमोली के रूप में की गई। पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि होटल की रसोई गली की ओर से खुली हुई है। अंदेशा है कि शिक्षक नशे की हालात में पिछले हिस्से से रसोई में घुस गया हो। जांच के बाद भी शिक्षक की मौत के कारणों और अन्य के बारे में कहा जा सकता है। वहीं कुलिंग जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर नारायण सिंह रावत ने बताया कि पुरुषोत्तम गुसाईं दो दशकों से कुलिंग जूनियर हाईस्कूल में तैनात था। वह अविवाहित था और 12 मई से मेडिकल पर चल रहा था।