{"_id":"5afdb4b34f1c1b2b118b471e","slug":"15265763032-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली उपचुनाव: चौक, आंगन, गलियों तक पहुंची सियासत की गरमाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली उपचुनाव: चौक, आंगन, गलियों तक पहुंची सियासत की गरमाहट
Updated Thu, 17 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उपचुनाव के तहत थराली विधानसभा के दूरस्थ गांवों की गलियां, चौक, आंगन में इन दिनों सियासत गरमाहट है। इन गांवों में जहां पटवारी को पहुंचने में भी समय लगता था, वहां आजकल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता पहुंच रहे हैं। कई गांवों में जहां विधायक तक की जनसभाएं नहीं हुईं वहां स्टार प्रचारकों की जनसभाएं प्रस्तावित हैं।
बुधवार को देवाल ब्लाक के ल्वाणी गांव में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय नेता अनुग्रह नारायण सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने जनसभा की। लोगों का कहना है कि यहां अब तक विधायक की भी जनसभा नहीं हुई। यही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नारायणबगड़ के दुर्गम क्षेत्र कड़ाकोट पट्टी के कोठली, भटियाणा, चिरखून आदि गांवों में जनसभाएं कीं। यहां बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे तो नारायणबगड़ के कौब में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने जनसभा की। पूर्व सीएम हरीश रावत शुक्रवार को श्रीगुरु पट्टी के अंतिम गांव झिंझौंणी में जनसभा करेंगे। यहां पहली बार कोई प्रदेश स्तर का नेता जनसभा करेगा। यही नहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली बार नारायणबगड़ के चोपता और थराली के बूंगा में जनसभाएं करेंगे। झिंझौंणी के हरेंद्र सिंह और बेडुला के जयवीर सिंह के अनुसार राज्य बनने के बाद दुर्गम गांवों में बड़े नेताओं की जनसभाएं इस उपचुनाव में पहली बार हो रही हैं।