{"_id":"5afdb4b04f1c1be4408b5f8e","slug":"15265763003-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे में डाला जा रहा है सड़क निर्माण का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे में डाला जा रहा है सड़क निर्माण का मलबा
Updated Thu, 17 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैैरसैंण। ब्लॉक के माईथान-कलचुंडा निर्माणाधीन मोटर मार्ग का मलबा अनियमित रूप से गदेरों और लोगों के खेतों में डाले जाने पर कुशरानी के ग्रामीणों ने रोष जताया। दयाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन मार्ग का मलबा डंपिंग जोन के बजाय कलचुंडा गदेरे में डाला जा रहा है। इससे बरसात में गदेरे के मलबे से कुशरानी तल्ली के मकान और उपजाऊ खेतों को क्षति हो सकती है। उन्होंने कहा यदि कार्यदायी विभाग ने जल्द यहां ये मलबे को नहीं हटाया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता पीएस गुर्साइं ने बताया कि जल्द ठेकेदार को निर्देशित कर गदेरे को मलबे को हटवा दिया जाएगा।