{"_id":"5afdb4a64f1c1bd6408b6040","slug":"15265762902-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह सालों में हिल कटिंग तक पहुंचा सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह सालों में हिल कटिंग तक पहुंचा सड़क निर्माण कार्य
Updated Thu, 17 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। फरस्वाण फाट क्षेत्र के दस गांवों को यातायात से जोड़ने वाली एकमात्र लासी-सरतोली सड़क का निर्माण ग्यारह साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। जनप्रतिनिधियों ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा गया कि सड़क पर कहीं पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं नाली निर्माण न होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर हिल साइड भी सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है।
वर्ष 2007 में फरस्वाण फाट क्षेत्र के हरमनी, रांगतोली, लस्यारी, लासी, मजोठी, सेम-डुंग्रा, मैड़-ठेली, सरतोली, भतंग्याला और धारकोट गांव को यातायात से जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई ने 12 किलोमीटर लासी-सरतोली सड़क का निर्माण शुरू किया। कुछ समय बाद विभाग ने हिल कटिंग कर सड़क निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया। मैड़-ठैली गांव के प्रधान सुरेंद्र रावत, गंभीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, दर्शन सिंह और ज्योति लाल का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस बनी है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि द्वितीय चरण में सड़क पर सुरक्षा दीवार, नाली निर्माण और डामरीकरण कार्य किया जाना है। केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सड़क पर द्वितीय चरण का कार्य शुरू किया जाएगा।