फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1100 डॉक्टरों की नियुक्ति और एनसीआरटी पैटर्न लागू करना रही उपलब्धि: पंत

1100 डॉक्टरों की नियुक्ति और एनसीआरटी पैटर्न लागू करना रही उपलब्धि: पंत

Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
1100 डॉक्टरों की नियुक्ति और एनसीआरटी पैटर्न लागू करना रही उपलब्धि: पंत

विज्ञापन
गौचर। प्रदेश के संसदीय कार्य, वित्त, आबकारी एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में संसाधनों की कमी के बावजूद राज्य के विकास को नया आयाम दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार ने 1100 डॉक्टरों की नियुक्ति और एनसीआरटी पैटर्न लागू करने से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाया है। साथ ही सरकार की ओर से चालू वित्त वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाकर प्रदेश में नए रोजगार सृजन का काम किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को जीएमवीएन पर्यटक आवास गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य के बिगड़े हालातों में हमारी सरकार ने काम शुरू किया है। भाजपा सरकार ने 1100 डॉक्टरों की नियुक्ति की। बताया कि खनन से राजस्व 660 करोड़, आबकारी में 2200 करोड़ तक पहुंचाया गया। जीएसटी में 78 प्रतिशत राजस्व बढ़ाकर सरकार ने खर्चों में कमी कर मितव्ययता की कोशिश की गई। पंत ने कहा कि यह वर्ष रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए पर्यटन, तीर्थाटन, कृषि, स्वरोजगार, उद्योग आदि के क्षेत्र में राज्य को अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल होंगी। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, थराली उपचुनाव मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, नगर अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, जयकृत बिष्ट, अनिल नेगी और मनीष चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed