{"_id":"5af4a9f74f1c1b63098b9233","slug":"15259837334-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करें छात्र
Updated Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कर्नल आरके नवानी व कर्नल कमल थापा ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया । बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में कर्नल आरके नवानी ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च आदर्शों को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। कहा कि विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान ही सब कुछ है, लिहाजा ज्ञान प्राप्त करना ही प्रत्येक विद्यार्थी का पहला लक्ष्य होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी के पास अपने करियर को चुनने के लिए अनेक विकल्प होते हैं। उसे बेहतर विकल्प को प्राथमिकता देनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने आयोजन के लिए कर्नल आरके नवानी, कर्नल कमल थापा व अरुण गोयल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन डीडी तिवाड़ी और आईडी जोशी आदि मौजूद थे।