{"_id":"5af4a9f44f1c1b9c098b93c8","slug":"15259837301-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता पाने के लिए अवसर को नही छोड़ना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता पाने के लिए अवसर को नही छोड़ना चाहिए
Updated Fri, 11 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने टीचिंग एड में शीतल कौशल, बेस्ट ऑफर ऑफ बेस्ट में ममता बर्तवाल और स्लोगन लेखन में कंचन खत्री को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धाएं व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता की भावना विकसित होने से छात्र में आगे बढ़ने का जज्बा उत्पन्न हो जाता हैं।
मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रतियोगिताओं से छात्र को कुछ अलग सीखने का अवसर मुहैया होता है। उन्होंने छात्र समुदाय से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। विभाग प्रभारी डॉ. प्रभा बिष्ट ने विभाग की वार्षिक उपलब्धियों का भी ब्यौरा रखा। वक्ताओं ने गृह विज्ञान की व्यवहारिकता और उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम में तमाम शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।