{"_id":"5af47fc04f1c1be2798b8bb3","slug":"152597292612-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेसी नेताओं ने की भगवान आदिबदरी नाथ की पूजा अर्चनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेसी नेताओं ने की भगवान आदिबदरी नाथ की पूजा अर्चनाएं
Updated Thu, 10 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिबदरी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य का विकास ठप कर दिया है। उनके कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों को भी राज्य सरकार गति नहीं दे पा रही है। राज्य की जनता का भाजपा सरकारों के प्रति मोह भंग होता जा रहा है।
रावत बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाददाता से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि थराली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होगा। इससे पूर्व उन्होंने भगवान आदिबदरी मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इस मौके पर पीपी मोड पर संचालित जन सुविधा केंद्र का भी पूर्व मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुरी, पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल चौहान, कमल सिंह रावत एवं दीपक शाह आदि मौजूद थे।