{"_id":"5af47ecf4f1c1bb56a8b8b98","slug":"152597268416-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में दो साल में एक बच्चे को मार चुका है गुलदार, दो को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में दो साल में एक बच्चे को मार चुका है गुलदार, दो को किया घायल
Updated Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली के कई गांवों में गुलदार की जबर्दस्त दहशत है। देवाल, थराली, घाट, नारायणबगड़ और दशोली ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार शाम होते ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। जिले में पिछले दो वर्षों में गुलदार एक चार साल के बच्चे को मार चुका है और दो लोगों को घायल कर चुका है।
थराली के मनबर सिंह और घाट क्षेत्र के लक्ष्मण का कहना है कि गुलदार के भय से ग्रामीण शाम होते ही अपने मवेशियों को गोशाला में कैद कर रहे हैं और स्वयं भी घरों में कैद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव-गांव में पिंजरे स्थापित किए जाएं। इधर, केदारनाथ वन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर का कहना है कि जिन-जिन क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है, ग्रामीणों की शिकायत पर वहां वन विभाग की टीम भेजी जाएगी। ब्यूरो