फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आत्मनिर्भर बन भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें नगर निकाय

आत्मनिर्भर बन भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें नगर निकाय

Thu, 10 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बन भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें नगर निकाय
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के समाजशास्त्र विभाग सभागार में उत्तराखंड में ‘नगरीकरण एवं नगर निकाय: वर्तमान दशा और दिशा’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिकाएं तेज गति से बढ़ रही जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं से जूझ रही हैं। नगरीय क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रत्येक नगर निकाय की जिम्मेदारी बन गई है, कि व आत्मनिर्भर बनें और भविष्य की चुनौतियों के लिए अपने आप को तैयार करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र विभाग, मानव विज्ञान विभाग व पर्वतीय विकास शोध केंद्र की संयुक्त पहल पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश नगर पालिकाएं तीव्र गति से बढ़ रही जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की कठिन स्थिति का सामना कर रही हैं। नगरीय नियोजन व स्वच्छता की स्थिति सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। अनियोजित विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या के साथ साथ बेरोजगारी, श्रम का शोषण, गरीबी व आवासीय सेवाओं की कमी भी बढ़ती जा रही है। मुख्यवक्ता समाजसेवी व गढ़वाल विवि के पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि देश में नगरीय क्षेत्रों की जनसंख्या, ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में दुगनी गति से बढ़ रही है। नगरों में जनसंख्या के इस बढ़ते दबाव के कारण अधिक सेवाओं, सुविधाओं व जीवन यापन के लिए बेहतर वातावरण की आवश्यकता पड़ रही है। वहीं पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने उत्तराखंड में नगरीकरण एवं नगर निकाय की वर्तमान दिशा और दशा विषय पर किए गए अध्ययन के निष्कर्ष एवं संस्तुतियों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो. विनोद नौटियाल, विवि मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विद्या सिंह चौहान , प्रो. इला पंत, प्रो. किरन डंगवाल, प्रो. मदन स्वरूप रावत, डा. मोहन सिंह पवंार, समीर रतूड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed