{"_id":"5af47def4f1c1b58098b8e2e","slug":"15259724618-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय और रेनबो स्कूल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय और रेनबो स्कूल ने जीते मैच
Updated Thu, 10 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर और केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर ने अपने-अपने मैच जीते।
बृहस्पतिवार को पहला मैच अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग व रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रप्रयाग ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 50 रन बनाए। रुद्रप्रयाग के बल्लेबाज श्रीनगर के आगे टिक नहीं पाए। श्रीनगर के श्रीकांत ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। आदित्य व शशांक ने 2-2 विकेट लिए। श्रीनगर के बल्लेबाज शशांक व विनायक ने ताबड़तोड़ बेटिंग करते हुए मात्र 3.4 ओवर में ही लक्ष्य को छू लिया। श्रीनगर ने 9 विकेट से मैच जीता। शशांक ने 11 गेंदों में 25 और विनायक ने 13 गेंदों में 27 रन ठोके। दूसरा मैच जीआईसी दिखोल्यूं (डुंगरीपंत) व केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर के बीच खेला गया। दिखोल्यूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 55 रन बनाए। केंद्रीय विद्यालय के गेंदबाज पंकज व प्रशांत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में केंद्रीय विद्यालय ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकित ने 12 गेेंदों पर 16 रन बनाए। जबकि कृष्णा रावत ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी प्रदीप मल्ल, सह प्रभारी राकेश सेमवाल, कुलवीर उनियाल, कुलदीप रावत, प्रदीप व कृपाल सिंह पटवाल आदि मौजूद थे।