{"_id":"5af47dea4f1c1b042e8b8121","slug":"152597245611-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनाने के लिए नहीं काटने होंगे देहरादून के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनाने के लिए नहीं काटने होंगे देहरादून के चक्कर
Updated Thu, 10 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहरवासियों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने होंगे। पासपोर्ट बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं शहर में ही पूरी की जाएंगी। इसके लिए विदेश मंत्रालय शहर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने जा रहा है। 17 मई से सेवा केंद्र में पासपोर्ट बनाए जाने प्रक्रिया शुरू की जाएंगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ के लिए समय मांगा है। अधिकारी को ओर से स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को पत्र भेजा गया है। पत्र में विदेश मंत्रालय के श्रीनगर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा खोलने जाने की बात लिखी गई। वहीं श्रीनगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुविधा केंद्र के लिए कक्ष तैयार कर लिया गया है। स17 मई से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुभारंभ होगा।