{"_id":"5af360e44f1c1b6e098b8ee3","slug":"152589949020-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश शुरू
Updated Thu, 10 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
मुनिकीरेती। जिलाधिकारी टिहरी ने नगर पालिका मुनिकीरेती में कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चार धाम यात्राकाल में क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका ने नगर पालिका मुनिकीरेती पहुंचकर कर्मचारियों की बैठक ली और यात्राकाल में तीर्थयात्रियों की सुविधा और क्षेत्र में मौजूदा समस्याओं के तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका की ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या के बाबत उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए विभिन्न नदियों से मानकों के तहत अपेक्षित दूरी पर कचरा डंपिंग के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। नगर पालिका के खारास्रोत नदी तट पर बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एनजीटी की ओर से रोक लगा दी गई है। इसलिए प्रशासन की ओर से इसके विकल्प के तौर पर भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होने पर ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, बेताल सिंह आदि मौजूद थे।