{"_id":"5af35f034f1c1b23338b7934","slug":"15258990089-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोल में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनोल में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को महासू नगरी हनोल में एडीबी के तहत करोड़ों की लागत से बने टूरिस्ट गेस्ट हाउस, पार्किंग, लंगर हॉल, शौचालय और सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में मत्था टेक महासू देवता के दर्शन भी किए।
हनोल गांव में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा उत्तराखंड का महाभारत काल से नाता रहा है। राज्य में कई स्थल पांडवों की गौरवशाली गाथा को बयां करते हैं। प्रदेश सरकार की योजना ऐसे स्थलों को महाभारत सर्किट से जोड़ने की है। महासू मंदिर हनोल के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। ऐसे में मंदिर को यात्रा से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में इको टूरिज्म का विकास हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार से बजट मिला है। राज्य को हर्बल टूरिज्म के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर लोक कलाकार नंदलाल भारती और उनके साथियों ने महासू वंदना प्रस्तुत की। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, निदेशक जयपाल सिंह तोमर, एसीएफ एसके काला, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीएन राय, सुरेश, प्रताप रावत, राजाराम शर्मा, रामलाल सेमवाल, एनएस पंवार, पान सिंह राणा, रतन चौहान, रमेश डोभाल आदि मौजूद रहे।
--
निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल
पर्यटन मंत्री ने बुधवार को जहां करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण किया वहीं इन कार्यों में कई ऐसे कार्य भी शामिल रहे, जिनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने पर्यटन मंत्री से शिकायत की। पर्यटन मंत्री को सौंपे पत्र में समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर के निकट बनाए गए शौचालय, लंगर हॉल और लाइटों की गुणवत्ता सही नहीं है। इनकी जांच होनी चाहिए। इस पर पर्यटन मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिकायत पत्र सौंपने वालों में राजाराम शर्मा, नारायण सिंह पंवार, रघुवीर सिंह रावत, एम कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
--
कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी का निर्णय
मंदिर समिति के अध्यक्ष और एसडीएम बीके तिवारी ने बुधवार को मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में मंदिर के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। साथ ही पुराने बर्तनों की नीलामी के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया गया।