फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुन्नी के हवाले मगन लाल की राजनीतिक विरासत

मुन्नी के हवाले मगन लाल की राजनीतिक विरासत

Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुन्नी के हवाले मगन लाल की राजनीतिक विरासत
कर्णप्रयाग। दो दशक से सक्रिय राजनीति में विधायक तक का मुकाम रखने वाले दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की राजनीतिक विरासत अब उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह के जिम्मे है। मंगलवार को भाजपा से थराली विधानसभा चुनाव के लिए मुन्नी देवी शाह का टिकट फाइनल होते ही चुनाव में जीत के साथ ही मगनलाल शाह के राजनीतिक छवि को बरकरार रखने की जिम्मेेदारी भी अब मुन्नी देवी के कंधों पर है।
विज्ञापन

नलगांव निवासी साधारण गृहणी रही मुन्नी देवी हाईस्कूल तक पढ़ी हैं। मुन्नी देवी सबसे पहले वर्ष 2014 में चमोली जिले के कोठली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के लिए राजनीतिक मैदान में उतरी। तब मुन्नी देवी दो हजार से अधिक मतों से जीतीं थीं और बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इस दौरान वर्ष 2017 में मगन लाल शाह को भाजपा से थराली विधानसभा का टिकट मिल गया। और वे जीतराम को हराकर विधानसभा पहुंचे। महज 11 माह के कार्यकाल में मगन लाल शाह का निधन हो गया और अब थराली सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने विधायक की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। हालांकि टिकट की दौड़ में मगन लाल शाह का बेटा गणेश शाह भी था। माना जा रहा है कि भाजपा की रणनीत यहां सरकार, संगठन की मेहनत के साथ ही मुन्नी देवी को मिलने वाली सहानुभूति को भी अपने पक्ष में करने की रणनीति है।
विज्ञापन


चमोली जिला पंचायत के लिए दिलाए 50 लाख
जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए पिछले वर्ष मुन्नी देवी शाह ने जिला पंचायत को 50 लाख का पुरस्कार जीता। भारत सरकार द्वारा चमोली जिले में स्वच्छता संबंधी कार्यों को बढ़ावा दिए जाने और स्वच्छता के बेहतर प्रबंधन पर यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नी देवी प्रोफाइल
नाम-मुन्नी देवी शाह
शिक्षा-हाईस्कूल
राजनीतिक अनुभव-चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष
गांव- नलगांव, नारायणबगड़ चमोली।

यूकेडी के कस्बीलाल ने खरीदा नामांकन प्रपत्र
थराली। विधानसभा में होने वाले उपचुुनावों के लिए यूकेडी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। मंगलवार को यूकेडी के उम्मीदवार कस्बीलाल शाह ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। यूकेडी के कस्बीलाल शाह ने वर्ष 2017 के चुनावों में भी चुनाव लड़ा था। निर्वाचन अधिकारी परमानंद राम ने बताया कि अब तक चुनावों के लिए चार नामांकन प्रपत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed