{"_id":"5af1dafb4f1c1b60098b8dff","slug":"1525799673814-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान से चमोली जिले के 14 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान से चमोली जिले के 14 गांवों की बिजली गुल
Updated Tue, 08 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। गत सात मई को हुए आंधी-तूफान से चमोली जिले में अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। जगह-जगह बिजली के तार गिरने से 14 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। पीपलकोटी क्षेत्र में विद्युत लाइनों को अधिक क्षति पहुंची है। गोपेश्वर में दूरसंचार विभाग के टावर के ऊपर पेड़ गिरने से संचार सेवा बंद हो गई है। पीपलकोटी क्षेत्र में 11 केवी की विद्युत लाइन कोड़िया, ग्रेफ कैंप और पीपलकोटी में पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गई थी।
मंगलवार को भी विद्युत लाइन सुचारु नहीं हो पाई है। वहीं, गत दो मई को आंधी-तूफान से डुंगरी-बरोसी क्षेत्र में यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन) की हाईटेंशन लाइन से क्षेत्र में सप्लाई हो रही 11 केवी की विद्युत लाइन में अतिरिक्त करंट दौड़ गया था, जिससे आठ ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। पैनी, तल्ला व मल्ला हेलंग में दो ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी, लेकिन अन्य सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री, बरोसी, कुट-मंगरा और जखोला गांव अभी भी सप्लाई ठप है। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि पीपलकोटी क्षेत्र में विद्युत तार और पोल लगाने का काम जारी है। जल्द ही जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।