फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वानिकी एवं औद्यानिकी विवि भरसार में 10 मई से प्रवेश प्रकिया शुरू

वानिकी एवं औद्यानिकी विवि भरसार में 10 मई से प्रवेश प्रकिया शुरू

Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
वानिकी एवं औद्यानिकी विवि भरसार में 10 मई से प्रवेश प्रकिया शुरू
श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड वानिकी एवं औद्यनिकी विवि भरसार में 10 मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। बीएससी (ऑनर्स) और एमएससी कक्षाओं में प्रवेश के लिए 8 जुलाई को परीक्षा होगी। प्रवेश के लिए ऑन लाइन व ऑफ लाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

भरसार विवि में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में बीएससी उद्यानिकी व वानिकी में 30-30 और कृषि में 20 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा एमएससी उद्यानिकी (फ्रूट साइंस, वेजीटेबल साइंस, फ्लोरीकल्चर, लेंडस्केपिंग व आर्किटेक्चर, प्लांटेशन क्रॉप्स, स्पाइसेज, मेडिसिनल एवं एरोमेटिक प्लांट्स), एमएससी कृषि (एनटोमॉलाजी, प्लांट पैथोलॉजी, सीड साइंस एवं टेक्नालॉजी) और एमएससी वानिकी (सिल्वीकल्चर, ट्री इंप्रुवमेंट, फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स व एग्रोफॉरेस्ट्री) में 6-6 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा होनी है। विवि के कुलसचिव डा. एसपी सती और परीक्षा नियंत्रक वीपी खंडूड़ी ने बताया कि प्रोस्पेक्ट्स एवं आवेदन पत्र प्रदेश के लगभग सभी डाकघरों में 10 मई ङसे उपलब्ध हो जाएंगे। इसकी कीमत 400 रुपये रखी गई है। डाक से मंगाने पर 500 रुपये जमा करने होंगे। बताया कि लेट होने पर प्रवेश परीक्षा फीस एक हजार रुपये निर्धारित है। अधिकारियों के मुताबिक 19 जुलाई के बाद प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि 10 मई से 11 जून आवेदन पत्रों की बिक्री होगी। 8 जुलाई को 13 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा , 2 व 3 अगस्त को रानीचौरी कैंपस में काउंसिलिंग और 9 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed