फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम ने लगाई एसडीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक

डीएम ने लगाई एसडीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक

Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने लगाई एसडीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक
श्रीनगर। घसिया महादेव निवासी एक महिला की शिकायत पर डीएम ने भवन ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगा दी है। उक्त महिला ने एसडीएम पर कमिश्नर के स्टे आदेश के बावजूद एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। डीएम ने भी एसडीएम की कार्यप्रणाली को एकतरफा बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

घसिया महादेव निवासी शकुंतला चौहान ने एसडीएम पर बिना सूचना व नोटिस दिए भवन ध्वस्त किए जाने का आरोप लगाया है। शकुंतला ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2007 में भवन का मानचित्र स्वीकृत कराया था, लेकिन उस दौरान भी तत्कालीन एसडीएम मायादत्त जोशी ने इसे विवादित बता कर ध्वस्त करने का प्रयास किया था। बाद में इस मामले में कमिश्नर कोर्ट से स्टे आदेश लिया गया था। जो अभी तक यथावत है। सोमवार को एसडीएम मायादत्त जोशी पुन: उनके भवन पर पहुंचे और बिना कोई नोटिस दिए बलपूर्वक ध्वस्तीकरण करा दिया। शकुंतला ने बताया कि एसडीएम की उक्त कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही मामले में जांच के आदेश भी जारी किए हैं। वहीं एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि उक्त कार्रवाई कमिश्नर के आदेश पर की गई है। इस संबंध में डीएम को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed