{"_id":"5af0ba2b4f1c1b61098b87da","slug":"152572573714-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में मोर्चा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में मोर्चा का प्रदर्शन
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब नाजिर इनाम खान को सौंपा।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि जुलाई 2016 में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 60 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगजनों को 2000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने के आदेश दिए थे। इसके दो साल बाद भी शासन स्तर के अधिकारियों की लापरवाही के कारण दिव्यांगों की पेंशन में इजाफा हो नहीं हो सका है। आदेश से संबंधित पत्रावलियों को एक पटल से दूसरे पटल पर घुमाया जा रहा है। कई दिव्यांग ऐसे हैं जो बिस्तर से उठ नहीं सकते। उनकी सेवा में लगे अभिभावक इन्हें छोड़ कर दूसरी जगह रोजगार भी नहीं कर सकते। ऐसे में उनकी पेंशन में बढ़ोतरी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी की कि यदि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो मोर्चा आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, ओपी राणा, दिलबाग सिंह, डॉ. ओपी पंवार, यमन चौधरी, हाजी जामिन, विनोद गोस्वामी, अशोक डंडरियाल, दिनेश राण, शेर सिंह, रियासत, रवि भटनागर, कुलभूषण, इसरार, इदरीश, अरुण थपलियाल, सलीम, टीकाराम, रूपचंद, सोम देशप्रेमी, संध्या गुलेरिया, रवि गुलेरिया, मोहम्मद नसीम आदि शामिल रहे।