{"_id":"5af0ba274f1c1b350b8b8bac","slug":"15257257336-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेल्टा में बही गीत-संगीत की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेल्टा में बही गीत-संगीत की बयार
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता।
डायनामिक युवा संगठन लेल्टा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिन लोक गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। लोक कलाकारों और गायकों ने जौनसारी और हिमाचली संस्कृति की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं, जिन पर लोग झूम उठे।
रविवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चकराता राजपाल सिंह चौहान ने किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकार भीम सिंह चौहान और नरेंद्र तोमर को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया।
लोक गायक सीताराम चौहान ने महासूू वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद उनके मेरी खती की शानो लेल्टा को गांवों, पंद्रह गते फागूणा गीत पर लोग जमकर झूमे। लोक गायक खजान दत्त शर्मा ने देवा रे देवा, झुरो लागी तेरी, लांवो तेरो घघरो गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। संतराम कुंवर ने आए देवा भगीतो तेरे, उभी बामे शानता, अंकित सेमवाल ने अगलाड़ों को मोणो, अजुर्न ले, सचिन वर्मा के नीदरे पारे, आमो भाणजीए गीतों की प्रस्तुति दी। यश चौहान के तेरे बिन, तेरे पाउणे मीनूए गीत पर लोग खूब झूमे। बाल गायिका अमिषा चौहान ने प्रस्तुत से समा बांध दिया। संचालन श्रीचंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्याणा जगत सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय नेगी, साधूराम, झाबूटिया चौहान, नारायण सिंह, रंगीला चौहान, भीम सिंह चौहान, अरविंद चौहान, महावीर चौहान, रणवीर चौहान मौजूद रहे।