{"_id":"5af0ba264f1c1b3a0b8b8b9d","slug":"152572573215-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछड़े मासूम को पिता के पास पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछड़े मासूम को पिता के पास पहुंचाया
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। मुख्य बाजार में अपने पिता के साथ खरीददारी के लिए पहुंचा ढाई बच्चा बिछड़ गया। सड़क पर बच्चे को अकेला रोता देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बच्चे को चौकी ले गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद बच्चे के पिता मिल गए। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। विकासनगर निवासी नवाब अपने ढाई साल के बेटे असद के साथ विकासनगर मुख्य बाजार में खरीददारी के लिए आए थे। वह दुकान में कुछ सामान खरीद रहे थे। इस बीच उनका बेटा दुकान से अकेले बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वह कुछ लोगों को पहाड़ी गली पर रोता हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के पिता का पता लगाकर बच्चे उन्हें सौंप दिया गया।