{"_id":"5af0ba244f1c1b64098b8c07","slug":"152572573017-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकी बाजार में एक रुपये में खरीदें सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकी बाजार में एक रुपये में खरीदें सामान
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। ग्राम पंचायत झाझरा ने अजीज हसन फाउंडेशन के साथ मिलकर नेकी बाजार की शुरुआत की है। क्षेत्र में शुरू हुआ यह बाजार ऐसा अनोखा बाजार है, जहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति एक रुपये में अपनी जरूरत का सामान खरीद सकता है।
सोमवार को हाट बाजार झाझरा में ग्राम प्रधान रूप सिंह थापा और फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीज हसन ने संयुक्त रूप से इस बाजार की शुरुआत की। ग्राम प्रधान ने बताया कि नेकी बाजार का उद्देश्य जरूरतमंदों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं मात्र एक रुपये में उपलब्ध कराना है। इस बाजार का हिस्सा बनने के लिए कोई भी दानदाता अपने घर की अनुपयोगी वस्तुओं को इस नेकी बाजार में दान कर सकता है। जहां से इसे जरूरतमंद लोगों को बेचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह बाजार रोजाना लगेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस बाजार से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर कृष्णा देवी, कुर्बान अली, कुंदन सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।