{"_id":"5af0b7534f1c1b5d098b8ba5","slug":"15257250098-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में सातवें दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के विरोध में सातवें दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ढालवाला में शराब का ठेका खोलने के विरोध में सोमवार को सातवें दिन भी नागरिकों का धरना- प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने का विरोध किया। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र ढालवाला में किसी भी कीमत पर शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में जबरदस्ती शराब ठेका खोलने की कोशिश की तो स्थानीय जनता आसन्न निकाय चुनाव में उसे सबक सिखाएगी।
निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का क्षेत्रवासी विरोध करेंगे। प्रदर्शनकारियों में हिमांशु बिजल्वाण, कुसुम जोशी, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, दलवीर रावत, दिनेश भट्ट, बलदेव रावत, अनिल बहुखंडी, बद्रीश बिजल्वाण, सौरभ बिजल्वाण, सूरत सिंह गुसाईं, भगवती प्रसाद उनियाल, नीलम बिजल्वाण, पद्मा सेमवाल, अमिता उनियाल, सुनीता नौटियाल, वंदना नेगी, शोभा खत्री आदि मौजूद थे।