फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चौरासी कुटिया में बढ़ी विदेशी सैलानियों का आमद

चौरासी कुटिया में बढ़ी विदेशी सैलानियों का आमद

Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
चौरासी कुटिया में बढ़ी विदेशी सैलानियों का आमद
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

बीटल्स ग्रुप के ऋषिकेश आने के 50 वर्ष पूर्ण होने को लेकर तीर्थनगरी में विदेशी पर्यटकों की भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया, शंकराचार्यनगर में आमद बढ़ी है। बीते वर्ष चौरासी कुटिया के भ्रमण के लिए आए सैलानियों से राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन की कुल आय करीब 20 लाख थी, उसके सापेक्ष इस साल महज चार महीनों में ही अब तक विभाग ने करीब 22 लाख का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।

चौरासी कुटिया में बीटल्स गैलरी विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विभाग ने यहां स्थापित गैलरी को तीन हिस्सों में विकसित किया है। एक भाग में कनेडियन फिल्म मेकर पॉल साल्जमैन की 1968 में ऋषिकेश में बीटल्स ग्रुप की गतिविधियों की तस्वीरों की फोटो की प्रदर्शनी, दूसरे भाग में महर्षि महेश योगी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी व तीसरे पार्ट में राजाजी टाइगर रिजर्व से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी स्थापित है।
विज्ञापन


चौरासी कुटिया में आए विदेशी पर्यटक
2015 - 08 दिसंबर से 31 दिसंबर-2015
भारतीय-448 विदेशी- 181
कुल आय 2, 50, 165 रुपये ।

2016 - 1 जनवरी से 31 दिसंबर- 2016
भारतीय-8268 विदेशी-1173
कुल आय-18, 08, 985 रुपये

2017 - 1 जनवरी-31 दिसंबर-2017
भारतीय-13,888 विदेशी-818
कुल आय-20, 33, 175 रुपये

2018 - 1 जनवरी-30 अप्रैल-38
भारतीय-8,562 विदेशी- 2,060
चार माह की कुल आय-21, 82, 525 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed