{"_id":"5af08c624f1c1be2798b835a","slug":"152571401515-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली में भाजपा की जीत तय: डा. धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली में भाजपा की जीत तय: डा. धन सिंह रावत
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि थराली विधान सभा उपचुनाव में पार्टी की जीत तय है। कहा कि विधानसभा का वोटर भाजपा मानसिकता का है, जिसके चलते यहां लगातार तीन बार भाजपा सत्ता में आई।
सोमवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. धन सिंह ने कहा कि पार्टी थराली उपचुनाव के लिए सोमवार या मंगलवार तक उम्मीदवार घोषित कर देगी। बताया कि पार्टी प्रत्याशी उपचुनाव के लिए नामांकन दस अप्रैल को करेगा। साथ ही नामांकन के दिन थराली में ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी सहित कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। गुड्डू लाल की ओर से दावेदारी करने की बात पर डा. धन सिंह ने कहा कि टिकट मांगने पर पार्टी के हर सदस्य का हक है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, जिला उपाध्यक्ष और थराली विधानसभा चुनाव के मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, नगर मंडल अध्यक्ष गजेंन्द्र नयाल, सुनील शैली, ज्योत्सना जोशी, महाराज लिंगवाल, मनीष चौहान, अनिल नेगी, सुरेंद्र सिंह कनवासी, अनूप नेगी, नवीन टाकुली, राजेंन्द्र लाल, रणबीर चौधरी, दिनेश बिष्ट, दलवीर कनवासी आदि मौजूद थे।