{"_id":"5af08c454f1c1bb56a8b8324","slug":"152571398611-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में टिकट को लेकर छंटने लगा कुहासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में टिकट को लेकर छंटने लगा कुहासा
Updated Mon, 07 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/थराली। भाजपा में टिकट को लेकर हुए घमासान पर से कुहासा छंटने लगा है। सोमवार को भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने उपचुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिससे भाजपा के टिकट पर मुन्नी देवी शाह के उम्मीदवार होने की संभावना को बल मिल रहा है।
सोमवार को नामांकन के पांचवें दिन तीन नामांकन प्रपत्र बिके, जिसमें पहले माकपा के प्रत्याशी कुंवर राम ने आवेदन लिया। कांग्रेस के जीतराम ने भी सोमवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिसके बाद भाजपा की जिला पंचायत सदस्य और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने भी निर्वाचन अधिकारी से नामांकन प्रपत्र खरीदा। निर्वाचन अधिकारी परमानंद राम ने बताया कि अब तक नामांकन के लिए तीन आवेदन प्रपत्र बिके हैं। यही नहीं गुड्डू और बलवीर दोनों टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चेतावनी भी दे रहे हैं।