{"_id":"5af08a6b4f1c1bea118b5ba5","slug":"152571351315-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में एक सप्ताह में ही एक लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में एक सप्ताह में ही एक लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या
Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में एक सप्ताह में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। सोमवार को 7565 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अभी तक एक लाख पांच हजार यात्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को तड़के से ही बदरीनाथ में बारिश रही, जबकि चोटियों पर हिमपात हुआ। शाम साढ़े चार बजे धाम में मौसम सामान्य हो गया और धूप खिली।
मौसम खराब होने के बावजूद तीर्थयात्रियों में आस्था और उत्साह बना हुआ है। ठंड के बावजूद बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। यहां सुबह चार बजे से भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की लाइन लग रही है। हालांकि दोपहर में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला कम हो रहा है, लेकिन शाम होते ही तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बढ़ रही है। ब्यूरो