{"_id":"5af08a644f1c1ba1098b8b49","slug":"15257135069-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना की प्रगति के लिए श्रीनगर में सहायक अभियंता को कैंप करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना की प्रगति के लिए श्रीनगर में सहायक अभियंता को कैंप करने के निर्देश
Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने निर्माणाधीन एएचपीसीएल वित्त पोषित वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के साथ बैठक कर एनआईटी (उत्तराखंड) के स्थायी परिसर निर्माण के लिए शीघ्र भूमि प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार सुबह राज्य मंत्री धन सिंह ने तहसील प्रशासन व कार्यदायी संस्था पेयजल निगम देवप्रयाग डिवीजन के अधिकारियों के साथ चौरास मोटर पुल के समीप पेयजल योजना के कार्यस्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरभाष पर निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर एक सहायक अभियंता को विशेष तौर पर श्रीनगर में कैंप कराने के लिए कहा। इससे पूर्व रविवार शाम धन सिंह ने राजस्व विभाग के साथ एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्थायी परिसर के निर्माण के लिए नापभूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण की जाए। इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी उनसे संपर्क कर जल्दी भूमि प्रकरण निपटाने की बात कही है।