{"_id":"5af08a5a4f1c1b86098b8d02","slug":"152571349619-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी के कारण अटलाकुड़ी से वापिस लौटी गुरुद्वारे की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी के कारण अटलाकुड़ी से वापिस लौटी गुरुद्वारे की टीम
Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में मौसम रोड़ा अटका रहा है। रविवार को यात्रा तैयारियों के लिए हेमकुंड साहिब जा रही गुरुद्वारा प्रबंधन की टीम को अटलाकुड़ी ग्लेशियर से लौटना पड़ा। हेमकुंड क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से पैदल ट्रैक से बर्फ हटाने का कार्य भी प्रभावित हो गया है। गत तीन मई को सेना की इंजीनियरिंग कोर के जवान अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब (तीन किलोमीटर) तक फैली बर्फ को हटाने के लिए यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया पहुंच चुके हैं, लेकिन मौसम खराब होने से सेना के जवान बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं। बर्फबारी से हेमकुंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 25 मई को खुल जाएंगे। इससे पूर्व हेमकुंड साहिब में यात्रा तैयारियां की जानी हैं, लेकिन हेमकुंड साहिब अभी भी करीब चार फीट बर्फ से ढका हुआ है। 416 इंजीनियरिंग कोर के 25 जवान यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुद्वारा समिति के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह की अगुवाई में हेमकुंड जा रही टीम भारी बर्फबारी के कारण अटलाकुड़ी से गोविंदघाट लौट आई है। सरदार सेवा सिंह का कहना है कि लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा तैयारियां भी शुरू नहीं हो पा रही है। अब मौसम सामान्य होने के बाद ही गुरुद्वारे की टीम हेमकुंड साहिब पहुंचेगी।