{"_id":"5aee146a4f1c1bb56a8b7f73","slug":"152555223314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी में यूपी और पंजाब की तीन बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारी में यूपी और पंजाब की तीन बसें सीज
Updated Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के सदस्यों की मदद से यूपी और पंजाब की तीन डग्गामार बसों का पकड़ लिया। बसों में हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए मध्यप्रदेश के यात्रियों को ले जाया जा रहा था। परिवहन कर अधिकारी ने तीनों बसों को सीज कर दिया है। परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान के मुताबिक उन्हें शनिवार सुबह यूपी और पंजाब की बसों में हरिद्वार से मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड पर तैनात विभागीय कर्मचारी को सक्रिय कर यात्री बसों की जांच करने के लिए कहा।
इस दौरान कर्मचारी ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के सदस्यों की मदद से यूपी की दो और पंजाब की एक बस को डग्गामारी करते हुए पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान को मध्यप्रदेश के यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि वह हरिद्वार से बसों में चारधाम के लिए बैठे हैं, जिस पर उन्होंने तीनों बसों को सीज कर दिया। बताया कि विभाग लगातार डग्गामारी करने वाले बाहरी प्रदेशों के वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रहा है। बताया कि हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालतप्पड़ में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को भी ओवरलोडिंग में सीज किया गया।