{"_id":"5aee14624f1c1b63098b8310","slug":"15255522259-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों से साझा न करें निजी वेबसाइट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों से साझा न करें निजी वेबसाइट की जानकारी
Updated Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
हिमालय पुत्र ग्रुप और ग्रीन गंगा क्लीन गंगा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में संगम स्कूल भानियावाला में आयोजित हुए जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सेफ्टी और नशे से बचाव के तौर तरीके समझाए गए। वक्ताओं ने कहा कि समाज से नशा उन्मूलन के लिए जागरुकता अभियान सतत रूप से चलाए जाने जरूरी है। कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ नवीन बंगवाल ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने और सही तरीके से इंटरनेट का प्रयोग करने पर जोर दिया ।
कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जागरुकता से ही इससे बचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि निजी वेबसाइट से जुड़ी किसी तरह की जानकारियों को दूसरों से साझा न करें। आसिफ हसन ने छात्रों को पुलिंग डिप्रेशन से बचने के टिप्स दिए और कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर नजरें बनाएं रखनी चाहिए। मुकेश कृषाली ने छात्रों को नशे से होने वाली बीमारियों और परेशानियों की जानकारियां देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक स्वदेश नेगी, निकिता रावत, निशा मल्याल, शादाब हसन, विष्णु, प्रमिला पुंडीर आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।