{"_id":"5aede56d4f1c1b360b8b86ea","slug":"152554020420-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ मंदिर की छत सोने के पतर से मढ़ी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ मंदिर की छत सोने के पतर से मढ़ी जाएगी
Updated Sat, 05 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ। भगवान बदरीनाथ के मंदिर की छत सोने के पत्तर से मढ़ी जाएगी। शनिवार को देहरादून के कारीगरों ने मंदिर की छत में पत्तर लगाने के लिए छत की नापजोख की।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ भ्रष्टाचार में नाम जुड़ने के बाद चर्चाओं में आए भारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की पत्तर लगाने का काम करवाया जा रहा है। गुप्ता बंधुओं की ओर से आगामी 16 मई को बदरीनाथ धाम में सत्संग का आयोजन भी किया जा रहा है। अवधेशानंद महाराज की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी अनुष्ठान के दौरान बदरीनाथ की छत पर सोने की पत्तर भी लगाई जाएगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि विगत वर्ष मई में गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ की छत पर सोने के पत्तर लगाने का प्रस्ताव सौंपा गया था, जिसे बोर्ड बैठक में स्वीकार कर लिया गया था। अब 16 मई के बाद पत्तर लगाने का काम शुरू होगा।