{"_id":"5ae4d6124f1c1b61098b6c96","slug":"152494645014-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को दलित के घर भोजन का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को दलित के घर भोजन का निमंत्रण
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा, लोकसभा, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को अनुसूचित जाति के लोगों के घरों में भेजकर भोजन करने की परंपरा को शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया है।
शनिवार को विकासनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि इस परंपरा से सामाजिक छुआछूत को समाप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आग्रह किया है कि वह तीन मई को रामताल गार्डन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद क्षेत्र में किसी दलित व्यक्ति के घर में भोजन ग्रहण करें। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र भी भेजा। साथ ही सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह और चकराता के बीडीसी और ग्राम प्रधानों को भी इस भोज में आमंत्रित किया है। इस भोज के लिए उन्होंने रंगेऊ, घण्ता, बेहमु और मागटी गांव निवासी चार लोगों के नाम मुख्यमंत्री को भेजे हैं। इनमें से किसी भी एक व्यक्ति के घर में भोजन कर सकते हैं। इस मौके पर पूरण सिंह रावत, सतीश कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।