{"_id":"5ae4d60e4f1c1b350b8b70f2","slug":"152494644611-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर एससी और हरबर्टपुर महिला के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर एससी और हरबर्टपुर महिला के लिए आरक्षित
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
नगर पालिका विकासनगर और हरबर्टपुर के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को प्रशासन ने आरक्षण सूची जारी कर दी है। विकासनगर के लिए इस बार अनुसूचित जाति और हरबर्टपुर महिला के लिए आरक्षित की गई है। कोई भी व्यक्ति इस अधिसूचना के संबंध में अपने सुझाव और आपत्ति सात दिनों में निदेशक शहरी विकास विभाग के कार्यालय दर्ज करा सकता है। जिसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
वहीं आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही मंथन का दौर भी शुरू हो गया है। शनिवार की शाम को जैसे ही आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हुई तो विभिन्न संगठनों और पार्टी पदाधिकारियों ने मंत्रणा का दौर भी शुरू कर दिया। कुछ नेता इस बार विकासनगर नगर पालिकाध्यक्ष की सीट के सामान्य के लिए आरक्षित होने के कयास लगा रहे थे। कुछ नेता उसी हिसाब से तैयारी कर रहे थे। ऐसे में सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से कई लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है।
इससे पूर्व प्रशासन की ओर से शुक्रवार को वार्ड वार आरक्षण की सूची जारी की जा चुकी है। विकासनगर में 11 वार्ड हैं जिनमें कल्याणपुर अनुसूचित जाति (महिला), दिनकर विहार अनुसूचित जनजाति (महिला), विद्यापीठ पिछड़ी जाति (महिला), इंदिरा उद्यान महिला जबकि, बाबूगढ़, रसूलपुर, अंबेडकर नगर, धर्मशाला, केसरबाग, आर्य समाज और त्रिशला देवी वार्ड को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
हरबर्टपुर नगर पालिका में सभी नौ वार्डों के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी गई है। जिसमें बंशीपुर अनुसूचित जाति (महिला), आसनबाग पिछड़ी जाति (महिला) आदर्श नगर (झड़ोवाला) महिला जबकि आदर्श विहार, फतेहपुर पश्चिम, रामबाग, विवेक विहार, टी स्टेट, आसनपुल पूर्वी बस्ती अनारक्षित रखे गए हैं।