फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेनतीजा रही तहसीलदार और बांध प्रभावितों की बैठक

बेनतीजा रही तहसीलदार और बांध प्रभावितों की बैठक

Sun, 29 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बेनतीजा रही तहसीलदार और बांध प्रभावितों की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। यमुना घाटी बांध प्रभावित समिति लोहारी की 30 अप्रैल से परियोजना निर्माण कार्य ठप करने की चेतावनी के बाद शनिवार को तहसीलदार कालसी की समिति पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। समिति मांग पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात पर अड़ी रही।

बता दें कि समिति ने बांध निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि देने की मांग को लेकर 30 अप्रैल से परियोजना निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी हुई है। इस संबंध में शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में तहसीलदार एसपी उनियाल ने कहा कि मांग को मनवाने के लिए परियोजना निर्माण कार्य को ठप करना राष्ट्रहित में नहीं है। समिति की मांग के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा, लेकिन समिति अपनी मांग पर अड़ी रही। समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अधिग्रहित भूमि के बदले अंबाड़ी स्थित रेशमबाग की जमीन को बांध प्रभावितों को आवंटित करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बदलने ही उक्त घोषणा को रद्द कर दिया गया। कहा जब तक सरकार भूमि के बदले भूमि नहीं देती उनका आंदोलन जारी रहेगा। परियोजना निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सरदार सिंह तोमर, आनंद सिंह, दिनेश चौहान, मंगल सिंह तोमर, विक्रम सिंह, रितेश तोमर, रमेश चौहान, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed