फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसएसबी सीटीसी में उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

एसएसबी सीटीसी में उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी सीटीसी में उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
श्रीनगर। एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र (सीटीसी) में 18 वां उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) कोर्स शुरू हो गया है। इस मौके पर सीटीसी के डीआईजी यूपी बलोदी ने प्रशिक्षुओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

शनिवार से सीटीसी में सीधी भर्ती से आए एसएसबी सब इंस्पेक्टरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। 55 सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण में 169 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं, जिसमें 149 पुरुष और 20 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर डीआईजी बलोदी ने कहा कि प्रशिक्षु भाग्यशाली हैं, उन्हें एसएसबी संगठन के माध्यम से देश की रक्षा का जिम्मा मिल रहा है। कोर्स का मकसद भावी अधिकारियों को शारीरिक व मानसिक रुप से मजबूत करना, आत्म विश्वास बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण उपकरणों के साथ ही फुटबाल मैदान, बास्केटबाल मैदान, वॉलीबाल मैदान, वाटर राफ्टिंग, स्मार्ट क्लासेज स्विमिंग पूल व घुड़सवारी का भरपूर प्रयोग होना चाहिए। ताकि केंद्र से ऑलराउंडर अधिकारी देश को मिले। कोर्स समन्वयक यतेन नेगी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया की कोर्स में शारीरिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, हथियारों का ज्ञान, सीमा प्रबंधन, कानूनी प्रक्रियाएं और मानव संसाधन विकास आदि विषयों का प्रयोगात्मक तरीकों से अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed