{"_id":"5ae4ac024f1c1b87028b6f99","slug":"15249356829-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ मंदिर परिसर में माला व बदरीनाथ के प्रतीप चिन्ह बेचने वालों पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ मंदिर परिसर में माला व बदरीनाथ के प्रतीप चिन्ह बेचने वालों पर लगा प्रतिबंध
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम परिसर में विभिन्न तरह की मालाएं और बदरीनाथ के प्रतीक चिह्न बेचने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार को एसडीएम अजयवीर सिंह ने नगर पंचायत और पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक ली और यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में व्यापारियों के सुझाव पर एसडीएम ने मंदिर परिसर में माला और बदरीनाथ के प्रतीक बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। एसडीएम ने कहा कि चलते-फिरते व्यवसायियों को वाहन पार्किंग स्थल और बदरीनाथ बाजार तक ही आने दिया जाएगा। तीर्थयात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तप्तकुंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुुुश लगाने के लिए कुंड के इर्द-गिर्द आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसडीएम ने व्यापारियों को बदरीनाथ के पैदल मार्ग पर दुकानों को न फैलाने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने थाने से वाहनों के आने और परमार्थ लोक से वाहनों की निकासी की बात कही। एसडीएम ने होटल व्यवसायियों को तीर्थयात्रियों का सत्यापन आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए।