{"_id":"5ae4abf34f1c1b6e098b6ccc","slug":"152493566714-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक व नियत वेतनमान भोगी कर्मियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक व नियत वेतनमान भोगी कर्मियों को मिलेगा लाभ
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में तैनात करीब 150 दैनिक व नियत वेतनभोगी कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। पूर्व में इन कर्मचारियों को 6वें वेतनमान का लाभ मिल रहा था।
शुक्रवार को गढ़वाल विवि प्रशासन ने इन कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में न्यूनतम वेतनमान के साथ समय-समय पर महंगाई भत्ता दिए जाने की स्वीकृति दे दी है। इसके तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को न्यूनतम 18 हजार व महंगाई भत्ता और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को न्यूनतम 19 हजार व समय-समय पर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता देय नहीं होगा। बता दें, कि विवि में तैनात दैनिक व नियत वेतनमान वाले ऐसे कर्मचारी जिन्हें विवि में सेवाएं देते हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो गया था। उन्हें न्यायालय के आदेश पर 6वें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा था। अब उन्हें 7वें वेतनमान का भी लाभ दे दिया गया है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या विवि में करीब 150 है।