{"_id":"5ae4abee4f1c1b65098b6c3d","slug":"152493566216-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका कुलपति व विवि प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका कुलपति व विवि प्रशासन का पुतला
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलपति पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप छात्रों ने कुलपति का पुतला भी फूंका।
शनिवार को जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विवि गेट के समक्ष विवि प्रशासन व कुलपति के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्र नेता आयुष मियां ने कहा कि विवि में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कुलपति पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया हैं। इस दौरान छात्रों ने बिड़ला परिसर में छात्राओं के लिए जिम खोले जाने, चौरास परिसर में एटीएम सुविधा, विवि में बीबीए पाठ्यक्रम संचालित किए जाने तथा विवि के सभी परिसरों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति व विवि प्रशासन का पुतला भी फूंका। इस दौरान अमित, प्रदाली, अंकित रावत, सुधांशु, अमित शाह, रुचि बिष्ट, वैशाली रावत, पवन रावत, अभिनव, सूरज नेगी, जय प्रकाश, निनाद आदि मौजूद थे।