फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से सड़क पर आया मलबा, ग्वालदम मोटर मार्ग बंद

बारिश से सड़क पर आया मलबा, ग्वालदम मोटर मार्ग बंद

Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर आया मलबा, ग्वालदम मोटर मार्ग बंद

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। इस दौरान यहां कई वाहन और बारातें फंसी रहीं। हालांकि बीआरओ ने सड़क खोलने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन भारी बारिश के चलते सड़क खोलने का काम बाधित होता रहा।
शनिवार शाम करीब चार बजे भारी बारिश से ग्वालदम मोटर मार्ग पर गंगानगर के पास पहाड़ी टूटकर मार्ग पर आ गई। मलबे और बोल्डरों के आने से मार्ग बंद होने के साथ ही क्षतिग्रस्त भी हो गया। इस दौरान यहां वाहनों का जाम लग गया। जाम में फंसे जयवीर सिंह कंडारी ने बताया कि सड़क पर भारी मलबा आने से सड़क का एक किनारा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान यहां पांच से अधिक बारातों के वाहन भी फंसे रहे। बताया कि सबसे लंबी दूरी की बारात जो रुद्रप्रयाग के क्वींली से नारायणबगड़ के कौब गई थी वापसी में सड़क बंद होने के चलते यहां फंसी रही। हालांकि सड़क बंद होते ही बीआरओ ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि लगातार तेज बारिश होने के चलते काम तेजी से नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


वज्रपात से खच्चर की मौत
थराली/कर्णप्रयाग। भारी बारिश के साथ थराली के त्रिकोट गांव में वज्रपात हुआ जिससे गांव के प्रकाश राम के खच्चर की मौत हो गई। त्रिकोट गांव के दीवान राम ने बताया कि वज्रपात से गांव के मुुसुउडियारर तोक में एक महिला मुन्नी देवी पत्नी हरिराम बेहोश हो गई। इधर कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, देवाल और गैरसैंण सहित आस पर लगातार तेज बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed