फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल विवि की टीम ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

मेडिकल विवि की टीम ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Sat, 28 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल विवि की टीम ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
श्रीनगर। पूर्ण संबद्धता देने से पूर्व एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय देहरादून की 3 सदस्यीय टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल श्रीनगर का निरीक्षण किया। संस्थान में उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर से टीम संतुष्ट नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार को चिकित्सा विवि की ओर से नामित 3 सदस्यीय टीम में शामिल एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ऋषिकेश के एनॉटमी विभागाध्यक्ष प्रो. विजेंद्र सिंह, दून मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन थपलियाल और लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार तोमर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने टीम को फैकल्टी (संकाय सदस्यों) की जानकारी दी। उन्होंने बताया फैकल्टी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। टीम ने विस्तार से एमसीआई (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद) के मानकानुसार सृजित पद और रिक्त व भरे पदों की जानकारी दी। इसके पश्चात टीम ने बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। शाम लगभग साढ़े 4 बजे टीम निरीक्षण के पश्चात चली गई। इससे पूर्व प्राचार्य ने टीम को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed