फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीएम ने यात्रा तैयारियों की बैठक, निर्देश दिए

एसडीएम ने यात्रा तैयारियों की बैठक, निर्देश दिए

Sat, 28 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने यात्रा तैयारियों की बैठक, निर्देश दिए

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एसडीएम जीआर बिनवाल ने अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक लेते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु करने के निर्देश दिए। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जाम से निजात, पेयजल सहित शौचालय और सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसडीएम ने पालिका प्रबंधन को नगर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि यात्रा मार्ग पर उचित सफाई और कूड़ा निस्तारण किया जाए। उन्होंने पेयजल अधिकारियों को टंकियों में साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा। यात्रा मार्ग पर पंचपुलिया, उमा देेेवी चौक, कनखुल स्टैंड, गांधीनगर सहित उमा लॉज के आसपास लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात सुविधाएं बनाने के लिए कहा। नगर में हो रहे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में पालिका के ईओ आरएस राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, एसएचओ संजय कुमार, पुष्कर रावत सहित कई व्यापारी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed