फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महाराज पहुंचे देवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

महाराज पहुंचे देवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
महाराज पहुंचे देवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/देवाल। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शनिवार को चमोली जिले में पहुंचे। गौचर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़ और थराली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने महाराज का स्वागत किया। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि ऑलवेदर रोड के निर्माण से यात्रा में कोई दिक्कत नहीं होगी।

शनिवार सुबह पर्यटन मंत्री महाराज कर्णप्रयाग पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। महाराज ने कहा कि आलवेदर रोड चारधाम यात्रा के आवागमन में मील का पत्थर साबित होगा। सड़क के काम से यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने निर्माण कार्य में लगी कंपनियों को मामले में निर्देशित किया है। कहा कि निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल पर भी कंट्रोल किया जाएगा। इसके बाद महाराज नारायणबगड़, थराली और देवाल पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। देवाल में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का दलितों के घर भोजन करने का कार्यक्रम था, लेकिन चमोली जिले में आचार संहिता लगने के कारण महाराज को यह कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। इसके बाद महाराज ने खेता में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री से वाण को लाटू धाम के रूप में पांचवां धाम घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर कर्णप्रयाग मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, राकेश नेगी नारायणबगड़ में दलीप सिंह नेगी, विनोद मलेठा, हरि सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, एमएन चंदोला, देवाल में प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल, दर्शन दानू, दलबीर दानू, नरेंद्र बिष्ट और गिरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed