फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यहां डोली में नहीं घोड़ में विदा होती है दुल्हन

यहां डोली में नहीं घोड़ में विदा होती है दुल्हन

Sat, 28 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
यहां डोली में नहीं घोड़ में विदा होती है दुल्हन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के वाण गांव में दुल्हन को डोली में नहीं बल्कि घोड़े में विदा किया जाता है। यहां लोग मां नंदा (पार्वती) के धर्म भाई लाटू को ईष्ट मानते हैं। नंदा को ग्रामीण डोली में ले जाते हैं, जिसके चलते यहां देवी के अलावा किसी को भी डोली में नहीं ले जाने की परंपरा है।
वाण गांव में लाटू देवता का मंदिर आज भी अपने विचित्र रहस्यों को समेटे हैं। यहां मंदिर में पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर पूजा करता है। वहीं गांव में किसी भी बेटी को विवाह के वक्त डोली में विदा नहीं किया जाता है। मंदिर के पुजारी खीम सिंह और रमेश कुनियाल कहते हैं कि कहा जाता है कि आंखों पर बिना पट्टी बांधे मंदिर के अंदर जाने पर आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसे में आदिकाल से ही मंदिर के अंदर आंखों पर पट्टी बांधकर पूजा करने की परंपरा है। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट का कहना है कि लोग लगातार वाण को पांचवां धाम बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मामले में कोई भी कोई कार्रवाई हो पा रही है।
विज्ञापन


आज खुलेंगे लाटू मंदिर के कपाट
देवाल। ब्लाक के प्रसिद्ध लाटू मंदिर के कपाट बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर 29 अप्रैल को खुलेंगे। सुबह पूूजा-अर्चना के बाद दोपहर एक बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर यहां गढ़वाल और कुमाऊं से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के कपाट खुलने के दौरान इस बार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed