{"_id":"5ae35c3c4f1c1b330a8b6efa","slug":"15248497247compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज से होंगी शुरु-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज से होंगी शुरु-compat
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू हो जाएगी। प्रक्रिया के तहत शनिवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर से शंकराचार्य की गद्दी, गाड़ू घड़ा और बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी श्रद्घालुओं के साथ बदरीनाथ धाम को रवाना होंगे। इसके लिए बीकेटीसी की ओर से नृसिंह मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शनिवार को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को शंकराचार्य गद्दी, गाड़ू घड़ा, उद्घव और कुबेर जी की डोलियां रावल के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके उपरांत सोमवार को तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्घालुओं के दर्शनों के लिये खोल दिए जाएंगे। धाम में बीकेटीसी के साथ ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धाम में पेयजल, बिजली और संचार सेवा बहाल कर दी गई है, साथ ही होटल, लॉज व पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं।