{"_id":"5ae234ff4f1c1b84028b6b3f","slug":"15247741433-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्यचक्र विजेता का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्यचक्र विजेता का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
भारतीय सेना के जवान प्रतीतनगर निवासी नायक दीपक आले को राष्ट्रपति भवन में शौर्यचक्र से नवाजे जाने के बाद रायवाला लौटने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों व पूर्व सैनिकों ने ढोल की थाप के बीच नायक दीपक का फूलमालाएं पहना और गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान हाईवे से उनके घर तक लोग ढोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। बृहस्पतिवार को रायवाला पहुंचने पर शौर्य चक्र विजेता नायक दीपक आले का मुख्य बाजार में ग्रामीणों, पूर्व सैनिक संगठन और गोरखाली सुधार सभा से जुड़े सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
नायक दीपक आले को भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने नाचते- गाते उनके आवास तक पहुंचाया। इस दौरान नायक दीपक आले ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शोभा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद तिवाड़ी, पूर्व एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के अध्यक्ष शंकर दयाल धनै, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, राजेश जुगलान, गणेश रावत, भीम बहादुर, राकेश बहुगुणा, देवराज नेगी, अजय पाल धनै, सुरेंद्र राणा, होम बहादुर, मन बहादुर आदि मौजूद थे।