{"_id":"5adf996a4f1c1b58098b63e2","slug":"15246032439-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में प्रिया रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में प्रिया रही अव्वल
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में मंगलवार को अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रभावी वक्तव्य देकर प्रथम हासिल किया। डोईवाला महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड में पलायन- एक गंभीर चुनौती विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाषण में अपने अपने तर्कों से पलायन की समस्या बढ़ने, रोकने और सरकार को सुझाव भी दिए। प्रतिभागियों ने पलायन को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने सत्र में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में भारती वर्मा और मानसी डोभाल, पोस्टर प्रतियोगिता की विजेेता संध्या चौधरी और भाषण प्रतियोगिता की विजेता रही प्रिया को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्र को कुछ अलग सीखने का अवसर मिलता है।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि वर्तमान सत्र में अर्थशास्त्र परिषद का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष शुचिता रावत और दस अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य बनाए हैं। समय अंतराल पर विभागीय परिषद ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. नूर हसन, रामेश्वर और शोभा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्सन: डोईवाला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कृत करते कालेज प्राचार्य डा एमसी नैनवाल