{"_id":"5adf66fe4f1c1b62098b65e9","slug":"152459033513compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. मोनिका गुप्ता भेदभाव निरोधक प्रकोष्ठ की चेयर पर्सन नियुक्त-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. मोनिका गुप्ता भेदभाव निरोधक प्रकोष्ठ की चेयर पर्सन नियुक्त-compat
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के भेदभाव निरोधक प्रकोष्ठ में प्रो. मोनिका गुप्ता को चेयर पर्सन नियुक्त किया गया है। पूर्व में इस पद पर प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल थी। प्रो. नौटियाल वर्तमान में कार्यवाहक कुलपति के तौर पर नियुक्त हैं।
विवि अनुदान आयोग की नियमावली 2012 (उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना और शिकायत निवारण करना) के तहत गढ़वाल विवि में भेदभाव निरोधक प्रकोष्ठ का गठन किया गया था। प्रकोष्ठ का कार्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति, पंथ, धर्म, भाषा, जाति, लिंग, दिव्यांग और अधिवास आदि के आधार पर भेदभाव से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को प्रेषित करना है। मंगलवार को कुलपति कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार भेदभाव निरोधक प्रकोष्ठ में प्रो. मोनिका गुप्ता को चेयर पर्सन नियुक्त किया गया है। प्रो. गुप्ता उक्त प्रकोष्ठ में सदस्य रह चुकी हैं। ब्यूरो