{"_id":"5adf66de4f1c1be2798b5fb8","slug":"152459030314compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीर्तिनगर पुल से स्वीत गदेरे तक जगमगाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीर्तिनगर पुल से स्वीत गदेरे तक जगमगाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग-compat
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर पुल से स्वीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग पथ प्रकाश से जगमगाएगा। डांग, उफल्डा, श्रीकोट में सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था होगी। पालिका इसके लिए 25 नए सफाई कर्मियों की नियुक्ति करेगी।
मंगलवार को पालिका बोर्ड की बैठक यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि पालिका सीमा विस्तार को देखते हुए सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए 25 नए सफाई कर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया है। डांग, उफल्डा में 5-5 और घसिया महादेव से स्वीत पुल तक की सफाई व्यवस्था के लिए 15 कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष के मुताबिक बोर्ड बैठक में कीर्तिनगर पुल से स्वीत गदेरे और बुघाणी रोड से आंचल डेरी तक स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। डांग-ऐंठाणा संपर्क मार्ग को अष्टावक्र महादेव तक जोड़ा जाएगा। बैठक में सभासद विजय लक्ष्मी रतूड़ी, मनोज कुमार, सुधांशु नौडियाल, अनूप बहुगुणा, भगत सिंह डागर आदि मौजूद थे।